भारतीय सॉफ्टबॉल टीम में बीजापुर के दो खिलाड़ी

बीजापुर, 3 जून 2025 – सॉफ्टबॉल एशियन चैम्पियनशिप में बीजापुर के खिलाड़ियों का चयन

बैंकॉक में 2 से 4 जून तक आयोजित हो रही अंडर-23 मेंस सॉफ्टबॉल एशियन चैम्पियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए बीजापुर जिले के दो होनहार खिलाड़ी राकेश कड़ती और राकेश पुणेम का चयन हुआ है। उनके इस चयन पर जिले के कलेक्टर संबित मिश्रा, खेल प्रभारी नारायण प्रसाद गवेल और छत्तीसगढ़ सॉफ्टबॉल संघ के महासचिव ओ.पी. शर्मा ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।

वहीं, महिला एशियन सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप का फाइनल प्रशिक्षण शिविर आज 3 जून से 10 जून तक इंदौर में आयोजित किया जा रहा है। इस कैंप में बीजापुर की रेणुका तेलम और चंद्रकला तेलम का चयन हुआ है। भारतीय महिला टीम को प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय कोच सोपान कर्णेवार को सौंपी गई है।

बीजापुर से एक साथ चार खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन होना जिले के लिए गौरव की बात है और इससे स्थानीय खेल प्रतिभाओं को और प्रोत्साहन मिलेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *