वायु प्रदूषण और फेफड़ों का स्वास्थ्य” विषय पर डॉ. देवी चंद स्मृति व्याख्यान सम्पन्न
“एएमआरयू में डॉ. देवी चंद स्मृति व्याख्यान का आयोजन, वायु प्रदूषण पर विशेषज्ञ का गंभीर चिंतन“
अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (एएमआरयू), हिमाचल प्रदेश द्वारा आज प्रतिष्ठित डॉ. देवी चंद स्मृति व्याख्यान का आयोजन किया गया। यह व्याख्यान प्रदेश के प्रख्यात चिकित्सक स्वर्गीय डॉ. देवी चंद की स्मृति में आयोजित होता है, जिन्होंने राज्य में चिकित्सा शिक्षा और जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में अहम योगदान दिया।
इस वर्ष मुख्य वक्ता के रूप में प्रोफेसर (डॉ.) राज कुमार, निदेशक, वल्लभभाई पटेल चेस्ट इंस्टीट्यूट, दिल्ली विश्वविद्यालय ने सहभागिता की। वे पल्मोनरी मेडिसिन (फेफड़ों से जुड़ी चिकित्सा) के ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ हैं। उन्होंने “वायु प्रदूषण और फेफड़ों का स्वास्थ्य” विषय पर विस्तार से चर्चा की।
अपने व्याख्यान में डॉ. राज कुमार ने बताया कि PM2.5, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और ओजोन जैसी प्रदूषक गैसें अस्थमा, सीओपीडी, फेफड़ों के कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों को जन्म देती हैं। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों, बुज़ुर्गों और पूर्व-रोगग्रस्त व्यक्तियों पर वायु प्रदूषण के प्रभाव को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि जन-जागरूकता, प्रभावी नीतियां और चिकित्सा समुदाय की सक्रियता ही इस संकट का समाधान है।
यह व्याख्यान श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं चिकित्सालय, नेरचौक में संपन्न हुआ। इस अवसर पर गिरीश सुमरा (कुलसचिव, एएमआरयू), डॉ. प्रवीन कुमार शर्मा (परीक्षा नियंत्रक), डॉ. डी.के. वर्मा (प्राचार्य, एसएलबीएसएमसी), विभिन्न महाविद्यालयों के डीन, फैकल्टी सदस्य, छात्रगण, तथा डॉ. देवी चंद मेमोरियल ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एएमआरयू के कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) सुरेन्द्र कश्यप ने की। उन्होंने 2021 में स्वयं इस व्याख्यान से सम्मानित होने के अनुभव साझा किए और ट्रस्ट का आभार जताया। साथ ही उन्होंने डॉ. राज कुमार द्वारा तंबाकू नियंत्रण, इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजी और सार्वजनिक स्वास्थ्य में दिए गए योगदान की सराहन
