कुल्लू के बंजार क्षेत्र में मुख्यमंत्री ने बिताई रात, ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं, समाधान की उम्मीद

जिला कुल्लू की बंजार विधानसभा क्षेत्र की शरची पंचायत में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने “सरकार गांव के द्वार” कार्यक्रम के तहत रात्रि प्रवास किया। इस दौरान उन्होंने देर रात तक ग्रामीणों से बातचीत की और क्षेत्र की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को खराब सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली जैसे मुद्दों से अवगत करवाया।

हालांकि, लोगों में इस बात को लेकर मायूसी भी देखी गई कि मुख्यमंत्री ने अपने भाषण में इन समस्याओं का विशेष रूप से उल्लेख नहीं किया। बावजूद इसके, ग्रामीणों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री का क्षेत्रीय दौरा उनके जीवन में बदलाव लाएगा।

शरची पंचायत की प्रधान रामेश्वरी ठाकुर ने बताया कि मुख्यमंत्री का दौरा स्वागत योग्य है और स्थानीय लोगों ने उन्हें मांगपत्र भी सौंपा है। उन्होंने बताया कि गांव को जोड़ने वाली सड़क की स्थिति अत्यंत खराब है और क्षेत्र में स्वास्थ्य व शिक्षा की सुविधाएं भी नाकाफी हैं। मुख्यमंत्री ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया है और ग्रामीण जल्द कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं।

स्थानीय महिला किरण देवी ने बताया कि गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले चार वर्षों से कोई डॉक्टर तैनात नहीं है। बारिश के दिनों में मरीजों को पालकी पर लादकर गुशैनी ले जाना पड़ता है, जहां से उन्हें टैक्सी के जरिए कुल्लू ले जाया जाता है। इसके अलावा, स्कूल में स्टाफ की कमी के कारण एक ही मल्टीटास्क वर्कर को पूरा विद्यालय संभालना पड़ता है।

वहीं ग्रामीण दिलीप का कहना है कि सड़क न होने से न केवल आम जनता को परेशानी होती है, बल्कि पर्यटन गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। तीर्थन घाटी पर्यटन की दृष्टि से उभर रहा क्षेत्र है, इसलिए सरकार को यहां विशेष ध्यान देना चाहिए।

अब सभी की निगाहें इस पर हैं कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह द्वारा उठाए गए मुद्दों पर कितनी जल्दी कार्य किया जाता है और क्या वाकई इन समस्याओं का स्थायी समाधान हो पाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

NEET Paper Leak News

PM मोदी बोले- NEET Paper Leak रोकना राष्ट्रीय जिम्मेदारी, दोषियों को मिले कड़ी सजा

NEET Paper Leak News को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि NEET Paper Leak जैसी घटनाओं...

Read out all
फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म से रहें सावधान, सरकार ने वायरल दावे को बताया पूरी तरह झूठा

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे दावों का सरकार ने खंडन किया है। वायरल हो रहे...

Read out all
UPI ग्लोबल विस्तार

UPI ग्लोबल विस्तार: न्यूज़ीलैंड और इंडोनेशिया ने बढ़ाया भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली पर भरोसा

भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। इसी बीच, UPI ग्लोबल विस्तार दुनिया के कई देशों का ध्यान...

Read out all