अश्लील कंटेंट पर रोक को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त

“सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को भेजा नोटिस, अश्लील कंटेंट पर रोक के निर्देश“

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स और सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने वाले अश्लील कंटेंट पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। यह निर्देश एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया गया है।

गूगल, मेटा समेत कई बड़े प्लेटफॉर्म्स को भी नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार के साथ-साथ कई बड़े ओटीटी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को भी नोटिस जारी किया है। नोटिस पाने वालों में नेटफ्लिक्स, उल्लू डिजिटल लिमिटेड, ऑल्ट बालाजी, एक्स (पूर्व में ट्विटर), मेटा प्लेटफॉर्म्स और गूगल शामिल हैं।

पूर्व सूचना आयुक्त उदय माहूरकर और अन्य याचिकाकर्ताओं द्वारा दायर याचिका में मांग की गई है कि कोर्ट केंद्र सरकार को एक ‘नेशनल कंटेंट कंट्रोल अथॉरिटी’ बनाने का निर्देश दे, जो डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर फैलने वाली अश्लीलता को रोकने के लिए दिशा-निर्देश तय करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *