यूपी से चुन-चुन कर किया गया पाकिस्तानी नागरिकों को बाहर

“पहलगाम आतंकी हमले के बाद यूपी से पाकिस्तानी नागरिकों की वापसी, सीएम योगी ने की सख्त कार्रवाई“

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को उनके देश वापस भेज दिया गया है। इस कार्रवाई को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृह विभाग समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की और सख्त निर्देश जारी किए थे।

उत्तर प्रदेश बना पहला राज्य जिसने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 24 घंटे में भेजा वापस

मुख्यमंत्री योगी की लगातार निगरानी और कड़े आदेशों का असर यह रहा कि उत्तर प्रदेश पूरे देश में पहला ऐसा राज्य बन गया, जिसने मात्र 24 घंटे के भीतर अपने प्रदेश में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों को देश से बाहर कर दिया। अंतिम बचे एक पाकिस्तानी नागरिक को भी बुधवार तक वापस भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक (DGP) प्रशांत कुमार ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री के आदेशों के तहत प्रदेश के सभी 75 जिलों में अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उन्हें स्वदेश लौटने की व्यवस्था की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *