मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सांसद मनोज तिवारी ने की सौजन्य भेंट

“मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले सांसद मनोज तिवारी, छत्तीसगढ़ की लोककला और फिल्म उद्योग पर हुई चर“


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोकसभा सांसद मनोज तिवारी ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पारंपरिक शाल ओढ़ाकर तथा छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध बेलमेटल कला से बनी नंदी प्रतिमा भेंट कर श्री तिवारी का आत्मीय स्वागत किया।

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच छत्तीसगढ़ की लोककला, लोकसंस्कृति और राज्य में उभरते फिल्म उद्योग समेत कई विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने राज्य में लोककला के संरक्षण, संवर्धन और फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी। उन्होंने छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित फिल्म सिटी की स्थापना के प्रयासों के बारे में भी अवगत कराया।

सांसद मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और लोकधरोहरों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में राज्य सरकार का कार्य उल्लेखनीय है। उन्होंने राज्य की सांस्कृतिक विविधता को और व्यापक स्तर पर प्रस्तुत करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *