एआई नई औद्योगिक क्रांति है: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

“इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, एआई नई औद्योगिक क्रांति है“

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एक नई औद्योगिक क्रांति का प्रतीक है, जो पूरी दुनिया में परिवर्तन ला रही है। उन्होंने डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना के साथ एआई को एकीकृत करने पर विचार साझा करने के लिए सभी हितधारकों से सहयोग की अपील की।

दिल्ली में भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में श्री वैष्णव ने कहा कि आधार न केवल एक पहचान प्रमाण है, बल्कि कई महत्वपूर्ण पहलों का ‘आधार’ भी बन चुका है। आधार के माध्यम से डिजिटल प्रौद्योगिकियों की पहुंच और उपयोग में वृद्धि हो रही है, जिससे देश के डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिल रही है।

कार्यक्रम के दौरान, भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने सुरक्षित डिजिटल सत्यापन और क्यूआर-आधारित डेटा साझाकरण के लिए नया आधार ऐप लॉन्च किया, जो डिजिटल लेन-देन और सेवाओं को और अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनाएगा। यह कदम डिजिटल इंडिया अभियान के अंतर्गत लोगों को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *