नारायणपुर में 5 महिला माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

“छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में 5 महिला माओवादियों का आत्मसमर्पण“

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में 5 महिला माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन माओवादियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था और ये सभी परलकोट इलाके में सक्रिय थीं। आत्मसमर्पण करने वाली इन माओवादियों को प्रोत्साहन राशि के रूप में पच्चीस-पच्चीस हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। इसके अलावा, उन्हें नक्सल पुनर्वास नीति के तहत सभी प्रकार की सुविधाएं दी जाएंगी।

इस बीच, नारायणपुर जिले में एक आईईडी विस्फोट की घटना भी सामने आई है, जिसमें एक ग्रामीण घायल हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *