सहकारिता को विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम में शामिल करने की उठी मांग

“सहकारिता को विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम में शामिल करने की उठी मांग, राज्यपाल से मुलाकात“

28 मार्च, रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राजभवन में सहकार भारती के शिष्टमंडल ने राज्य महासचिव धनंजय सिंह के नेतृत्व में मुलाकात की। इस अवसर पर शिष्टमंडल ने राज्यपाल से झारखंड में एक अलग सहकारिता विभाग के गठन की मांग की और इस दिशा में जरूरी कदम उठाने की अपील की।

साथ ही, शिष्टमंडल ने राज्य में सहकारिता के महत्व को ध्यान में रखते हुए इसे सभी विश्वविद्यालयों के पाठ्यक्रम में शामिल करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि इससे छात्रों को सहकारिता के महत्व और उसकी कार्यप्रणाली के बारे में बेहतर समझ मिलेगी, जो राज्य के सामाजिक और आर्थिक विकास में योगदान कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *