कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने ग्रीष्मकाल में पेयजल और रबी उपार्जन पर दिया ध्यान

कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने ग्रीष्मकाल में पेयजल की सुचारू उपलब्धता और रबी उपार्जन के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सोमवार को संपन्न समय सीमा प्रकरणों की बैठक में समय-सीमा पत्रक, सीएम हेल्पलाइन, प्राथमिकता की योजनाओं और अंतरविभागीय मुद्दों पर विस्तृत समीक्षा की।

कलेक्टर ने कहा कि ग्रीष्मकाल में पेयजल व्यवस्था को प्रभावी बनाने और रबी उपार्जन के कार्यों को प्राथमिकता में रखा जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि समस्या वाले गांवों और जहां 3-4 से अधिक पेयजल की शिकायतें आई हों, उनकी सूची तैयार कर जल्द ही आवश्यक कार्यवाही की जाए।

इसके अलावा, कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों में फसल कटाई के बाद नरवाई से आग लगने की घटनाओं को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने नरवाई जलाने की घटनाओं पर कड़ा संज्ञान लेते हुए जुर्माने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए। साथ ही, कलेक्टर ने यह भी कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में वाटर टैंकरों को पानी से भरकर ट्रैक्टर सहित चालू स्थिति में रखा जाए, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में जलापूर्ति में कोई रुकावट न हो।

नगरीय निकाय संस्थाओं को भी फायर टेंडर वाहनों को अलर्ट मोड में रखने की हिदायत दी गई, ताकि आग लगने की घटनाओं से त्वरित रूप से निपटा जा सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

NEET Paper Leak News

PM मोदी बोले- NEET Paper Leak रोकना राष्ट्रीय जिम्मेदारी, दोषियों को मिले कड़ी सजा

NEET Paper Leak News को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि NEET Paper Leak जैसी घटनाओं...

Read out all
फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म से रहें सावधान, सरकार ने वायरल दावे को बताया पूरी तरह झूठा

फर्जी इंटर्नशिप फॉर्म को लेकर सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे दावों का सरकार ने खंडन किया है। वायरल हो रहे...

Read out all
UPI ग्लोबल विस्तार

UPI ग्लोबल विस्तार: न्यूज़ीलैंड और इंडोनेशिया ने बढ़ाया भारत की डिजिटल भुगतान प्रणाली पर भरोसा

भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था लगातार नई ऊंचाइयों को छू रही है। इसी बीच, UPI ग्लोबल विस्तार दुनिया के कई देशों का ध्यान...

Read out all