श्रीलाल शुक्ला की जन्मशती समारोह इफको द्वारा लखनऊ में कार्यक्रम का हुआ आयोजन

“मशहूर साहित्यकार श्री लाल शुक्ला की जन्मशती समारोह में जम्मू कश्मीर के राज्यपाल और पंकज त्रिपाठी का समारोह में शामिल होना“

मशहूर साहित्यकार श्री लाल शुक्ला की जन्मशती समारोह इफको द्वारा राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ मशहूर कलाकार और फिल्म अभिनेता पंकज त्रिपाठी, सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर भी मौजूद रहे। यह समारोह ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता श्री लाल शुक्ला की जन्म शती के उपलक्ष्य में मनाया गया।

समारोह के दौरान जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि 5 अगस्त 2019 को जब जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाई गई, तो वहां बहुत कुछ बदला है। उन्होंने यह भी बताया कि आज जम्मू कश्मीर डिजिटल सेवा देने में देश में नंबर वन बन चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *