ऊना जिले में ईको पर्यटन परियोजना को बढ़ावा, 14.53 करोड़ रुपये की योजना पर कार्य जारी

जिले में ईको पर्यटन को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने के लिए 14.53 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजना पर काम जारी है। उपायुक्त जतिन लाल ने शुक्रवार को जिला स्तरीय समिति की बैठक के बाद बताया कि इस परियोजना के तहत बंगाणा उपमंडल में गोविंद सागर झील से सटे अंदरोली और लठियाणी के सोहारी में ईको पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

उपायुक्त ने बताया कि यह परियोजना समग्र ईको पर्यटन, जैव विविधता संरक्षण और आजीविका सृजन को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है। परियोजना के पहले चरण में अंदरोली में वाटर स्पोर्ट्स, साहसिक और ईको पर्यटन सुविधाओं का विकास किया गया है। अब वहां सड़क और गेट निर्माण के लिए 56 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है, जिसकी टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

दूसरे चरण में लठियाणी के सोहारी में ईको पर्यटन पार्क विकसित किया जाएगा, जिसमें कैफेटेरिया, स्केटिंग रिंक, ट्री कॉटेज, अल्पाइन हट, बच्चों के लिए खेल क्षेत्र, बर्ड वॉचिंग ज़ोन, हेल्थ क्लब, बोटैनिकल कॉटेज, वाटर लिली और लोटस फिश पॉन्ड जैसी सुविधाएं होंगी। इसके लिए 3.50 करोड़ रुपये की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की गई है, जिसकी टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।

उपायुक्त ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार इस परियोजना में स्थानीय युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस परियोजना से कुटलैहड़ क्षेत्र की 12 पंचायतों को सीधे तौर पर लाभ होगा, और स्थानीय लोग पर्यटन आधारित गतिविधियों से रोजगार प्राप्त कर सकेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

दिल्ली की मिठाई की दुकान पर लाइन में पहले जलेबी लेने के विवाद के बाद हुई हत्या के 12 साल पुराने मामले में अदालत ने आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई।

दिल्ली जलेबी हत्याकांड | 12 साल बाद अदालत का बड़ा फैसला, आरोपी को उम्रकैद

दिल्ली के चर्चित दिल्ली जलेबी हत्याकांड में करीब 12 साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। पटियाला हाउस कोर्ट ने आरोपी...

Read out all
घर की छत पर लगे सोलर पैनल के साथ उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत बढ़ती सौर ऊर्जा स्थापना को दर्शाता दृश्य।

उत्तर प्रदेश सोलर रूफटॉप | पीएम सूर्य घर योजना में यूपी बना देश का नंबर-1 राज्य

उत्तर प्रदेश सोलर रूफटॉप स्थापना के मामले में देश का अग्रणी राज्य बन गया है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के...

Read out all
गुरुग्राम जिला अदालत परिसर में बना आधुनिक टावर ऑफ जस्टिस भवन, जिसका उद्घाटन भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत द्वारा 12 जुलाई को किया जाएगा।

गुरुग्राम टावर ऑफ जस्टिस | नौ साल बाद मिला आधुनिक न्यायिक परिसर, 12 जुलाई को होगा उद्घाटन

गुरुग्राम टावर ऑफ जस्टिस का वर्षों से चल रहा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। जिला अदालत परिसर में बने इस...

Read out all
खंभात की खाड़ी पर प्रस्तावित कल्पसर परियोजना का प्रतीकात्मक दृश्य, जिसमें समुद्री बांध, जल संरक्षण और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर दिखाया गया है।

डच तकनीक से बदलेगी गुजरात की तस्वीर, कल्पसर परियोजना को मिली नई रफ्तार

प्रधानमंत्री Narendra Modi के नीदरलैंड दौरे के बाद गुजरात की महत्वाकांक्षी कल्पसर परियोजना को नई ऊर्जा मिली है। भारत और नीदरलैंड के...

Read out all
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूएई राष्ट्रपति के बीच रणनीतिक साझेदारी, रक्षा और ऊर्जा सहयोग पर चर्चा का दृश्य।

पीएम मोदी यूएई दौरा | रक्षा, तेल और निवेश समझौतों से मजबूत होंगे भारत-यूएई संबंध

प्रधानमंत्री Narendra Modi का हालिया United Arab Emirates दौरा भारत-यूएई संबंधों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। इस दौरान दोनों...

Read out all