राजद विधायक के बयान पर हम पार्टी के चुन्नू शर्मा का वार
“राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव द्वारा जहानाबाद नगर परिषद क्षेत्र की समस्याओं को उठाने पर हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के नेता चुन्नू शर्मा की कड़ी प्रतिक्रिया“
राजद विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव द्वारा जहानाबाद नगर परिषद क्षेत्र की समस्याओं को विधान परिषद में उठाए जाने के बाद हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के नेता चुन्नू शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने विधायक के पांच साल के कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर विधायक खुद अपने क्षेत्र में रहकर विकास कार्यों को सफल नहीं बना सके, तो अब इन मुद्दों को विधानसभा में उठाना उनकी विफलता को स्वीकार करने जैसा है।
चुन्नू शर्मा ने यह भी कहा कि, “विधायक को अपने कार्यकाल के दौरान इन मुद्दों पर काम करना चाहिए था, न कि अब जब उनका कार्यकाल समाप्त होने को है, तब इन समस्याओं को उठाकर उन्हें जनता के सामने रखना उनकी असफलता को ही स्पष्ट करता है।”
इस बयान से जहानाबाद की राजनीति में एक नई बहस शुरू हो गई है, जिसमें विपक्षी दलों के नेताओं ने विधायक के कार्यकाल की समीक्षा करने की आवश्यकता जताई है।
