सफ़ारी पार्क में खुशियों की बहार, शेरनी नीरजा ने दिए तीन शावकों को जन्म, होली पर मिला तोहफ़ा,

“इटावा सफारी पार्क की शेरनी नीरजा ने तीन शावकों को जन्म दिया“

इटावा सफारी पार्क की बब्बर शेरनी नीरजा ने तीन स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। नीरजा, जो कि 12 दिसम्बर 2020 को बब्बर शेर प्रजनन केन्द्र में जन्मी थीं, ने आज 16 मार्च को इटावा सफारी पार्क में दूसरी बार शावकों को जन्म दिया। उनकी मुलाकात गुजरात से आए नर शेर कान्हा से 29 नवम्बर से 1 दिसम्बर 2024 के बीच हुई थी, जिसके परिणामस्वरूप यह प्रसव हुआ।

सफारी पार्क प्रशासन इस प्रसव के लिए पूरी तरह से सजग था, क्योंकि प्रसव की संभावित तिथि होली के आसपास थी। शेरनी नीरजा ने अपराह्न समय में तीन शावकों को जन्म दिया, और वर्तमान में सभी स्वस्थ हैं। नीरजा अपनी पूरी तरह से देखभाल कर रही हैं और शावकों को सुरक्षित रख रही हैं।

सफारी पार्क के निदेशक अनिल पटेल के अनुसार, शावकों और शेरनी की विशेष देखभाल की जा रही है, जिसे पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा लगातार मॉनिटर किया जा रहा है। इसके अलावा, सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से शेरनी और शावकों की सेहत और व्यवहार पर सफारी पार्क के विशेषज्ञों द्वारा निगरानी रखी जा रही है। इस नए जन्म के साथ, इटावा सफारी पार्क में बब्बर शेरों की संख्या अब 18 हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *