सीएम योगी ने नए जोड़ों पर बरसाए फूल
“मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जौनपुर महोत्सव में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में आगमन“
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को जौनपुर महोत्सव के तीसरे दिन शाही किला पहुंचे, जहां उन्होंने सामूहिक विवाह समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर खेल राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव और जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान, टीडी कॉलेज के छात्रों और छात्राओं द्वारा गणेश वंदना की प्रस्तुति दी गई, जो समारोह में एक खास आकर्षण का केंद्र बनी। मुख्यमंत्री के इस आयोजन में शामिल होने से महोत्सव में एक नई ऊर्जा और उल्लास का संचार हुआ, जिसे उपस्थित श्रद्धालुओं और लोगों ने बड़ी उत्सुकता से देखा।
