तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने मनाया 72वां जन्मदिन, पीएम मोदी ने दी बधाई

“तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने मनाया 72वां जन्मदिन“

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने 1 मार्च को अपना 72वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्होंने दिन की शुरुआत डीएमके (DMK) के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री सी.एन. अन्नादुरई को श्रद्धांजलि अर्पित कर की। वे चेन्नई के मरीना बीच स्थित अन्ना स्मारक गए और वहां पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने स्कूल के बच्चों को चॉकलेट बांटे और आम जनता से मुलाकात की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर स्टालिन को जन्मदिन की बधाई दी और लिखा, “तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन को जन्मदिन की शुभकामनाएं। भगवान उन्हें लंबा और स्वस्थ जीवन दें।”

सुपरस्टार रजनीकांत ने भी स्टालिन को फोन कर जन्मदिन की बधाई दी। दिनभर डीएमके और अन्य सहयोगी दलों के नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। पार्टी कार्यालय में भी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *