पीलीभीत में भारत नेपाल मैत्री महोत्सव का हुआ आयोजन

“पीलीभीत में भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव: संस्कृति और सौहार्द का अनूठा संगम“

पीलीभीत में संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित भारत-नेपाल मैत्री महोत्सव ने दो महाद्वीपों की सभ्यता को नज़दीकी से पेश किया। इस भव्य आयोजन का उद्घाटन पीलीभीत पुलिस अधीक्षक अविनाश पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी के.के.सिंह और नगर मजिस्ट्रेट विजयवर्धन तोमर ने किया।

इस महोत्सव को एक सभ्यता व संस्कृति के संगम के रूप में देखा गया, जहाँ दोनों देशों के लोगों को एक-दूसरे की परंपराओं, कला, और रीति-रिवाजों से परिचित कराया गया। आयोजकों का मानना है कि इस तरह के कार्यक्रम से भारत और नेपाल के बीच रोटी-बेटी का संबंध और भी मजबूत होगा।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। भारत-नेपाल सांस्कृतिक मैत्री यात्रा, पारंपरिक लोक नृत्य, व्यंजन एवं हस्तशिल्प की प्रदर्शनी, भारत-नेपाल फ्यूजन बैंड शो और उत्तर प्रदेश के लोकरंग सहित कई रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दर्शकों का मनोरंजन करती रही। यह महोत्सव दो देशों के बीच मित्रता, सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान का प्रतीक बनकर उभरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *