सोलन ज़िला में राष्ट्रीय लोक अदालत 08 मार्च को

“सोलन जिला में राष्ट्रीय लोक अदालत 08 मार्च को आयोजित होगी“

सोलन जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 08 मार्च को किया जाएगा। यह लोक अदालत विभिन्न न्यायालयों में लंबित मामलों के शीघ्र और आपसी सहमति से निपटारे के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

इस लोक अदालत में राजस्व, पारिवारिक विवाद, मोटर वाहन अधिनियम, बैंक वसूली, श्रम विवाद, विद्युत एवं जल बिल, आपराधिक शमनीय मामले आदि को आपसी सहमति से निपटाने का अवसर मिलेगा।

आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे अपने मामलों को सुलह-समझौते के माध्यम से हल करने के लिए इस अवसर का लाभ उठाएं। इससे न केवल उनके समय और धन की बचत होगी, बल्कि न्यायिक प्रक्रियाओं में भी तेजी आएगी।

इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए संबंधित न्यायालयों या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *