आगामी चार धाम यात्रा शुरू होने के एक माह तक वीआईपी दर्शन नहीं होंगे

“मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में झारखंड के निवेश अवसरों पर जोर दिया“

कोलकाता में आयोजित बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से भरपूर राज्य है और देश के औद्योगिक विकास में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। राज्य में पहले से ही खनिज आधारित उद्योगों की बड़ी संख्या मौजूद है और सरकार इन्हें और आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि झारखंड सिर्फ खनिज संसाधनों तक सीमित नहीं है, बल्कि टेक्सटाइल क्षेत्र में भी राज्य ने उल्लेखनीय कार्य किया है। उन्होंने बताया कि झारखंड देश में तसर-रेशम उत्पादन में पहले स्थान पर है, जो राज्य के आर्थिक और औद्योगिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राज्य में अपार संसाधन मौजूद हैं, लेकिन अब आवश्यकता है कि इन संसाधनों का सही उपयोग करके उद्योगों को बढ़ावा दिया जाए, जिससे राज्य की आर्थिक स्थिति और सशक्त हो सके।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस अवसर पर निवेशकों को झारखंड में पूंजी निवेश करने के लिए आमंत्रित किया और सरकार द्वारा दी जा रही विभिन्न सुविधाओं एवं नीतियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उद्योगपतियों और निवेशकों को हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, झारखंड के मुख्यमंत्री की पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन, उद्योगपति मुकेश अंबानी सहित कई अन्य नेता, उद्योगपति और निवेशक शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *