अपना शहर चुनेभारत

महाकुम्भ में बसंत पंचमी से पहले बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम जारी

“महाकुंभ में बसंत पंचमी से पहले श्रद्धालुओं की भारी भीड़”

महाकुंभ में बसंत पंचमी से पहले बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। आज शाम 6 बजे तक एक करोड़ 73 लाख श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। महाकुंभ के अपर मेला अधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी घाटों पर बचाव राहत दल, जल पुलिस और गोताखोर लगातार निगरानी कर रहे हैं।

आगामी बसंत पंचमी पर होने वाले तीसरे अमृत स्नान के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने मेला प्राधिकरण को निर्देश दिया है कि वे जीरो एरर व्यवस्था सुनिश्चित करें। इसके अलावा, सर्वाधिक भीड़ वाले इलाकों में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की सुरक्षा बल के साथ उपस्थिति अनिवार्य की गई है। वहीं, बॉर्डर एरिया में पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारियों की तैनाती की जाएगी।

अमृत स्नान के दौरान संगम नोज पर अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया है। इसी के तहत, कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की जाएगी और डायवर्जन प्लान को लागू किया जाएगा। वहीं, अमृत स्नान के दिन किसी भी वीआईपी प्रोटोकॉल को लागू नहीं किया जाएगा।

2 फरवरी और 3 फरवरी को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला क्षेत्र में विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा, जिससे भीड़ प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *