प्रयागराज में 05 जनवरी से होगा नेत्र कुंभ का आयोजन

“प्रयागराज: महाकुंभ मेले के दौरान नेत्र कुंभ का आयोजन, नेत्र रोगियों के लिए खास पहल“

प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान नेत्र रोगियों के जीवन में रोशनी लाने के उद्देश्य से विशेष नेत्र कुंभ का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 12 जनवरी से 26 फरवरी तक चलेगा। नेत्र कुंभ का शुभारंभ 5 जनवरी को जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि और इस्कॉन के अध्यक्ष स्वामी गौरांग दास प्रभु द्वारा किया जाएगा।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी अवधेशानंद गिरि करेंगे। नेत्र कुंभ के माध्यम से जरूरतमंद नेत्र रोगियों की नि:शुल्क जांच और उपचार किया जाएगा। शिविर में नेत्र संबंधी समस्याओं का समाधान विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा किया जाएगा, साथ ही आवश्यकतानुसार मरीजों को निशुल्क चश्मे और दवाइयां भी वितरित की जाएंगी। गंभीर मामलों में मरीजों का ऑपरेशन भी किया जाएगा।

इस आयोजन की जानकारी सक्षम संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी। उन्होंने बताया कि नेत्र कुंभ के तहत लाखों श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

चंद्रशेखर ने बताया कि सक्षम का उद्देश्य जरूरतमंद नेत्र रोगियों तक पहुंचकर उन्हें बेहतर दृष्टि प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि इस शिविर में नेत्र विशेषज्ञों की एक टीम नियमित रूप से सेवाएं देगी और आंखों की जांच, दवाइयों के वितरण और आवश्यक मामलों में सर्जरी भी की जाएगी।

इस पहल का मकसद महाकुंभ के दौरान आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को नेत्र चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराना है ताकि उनकी नेत्र संबंधी समस्याओं का समाधान समय पर किया जा सके। सक्षम संगठन के इस प्रयास को लेकर स्थानीय प्रशासन और श्रद्धालुओं ने सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *