रंजू सोरी ने कहा दूरदराज के युवाओं को राष्ट्रीय मंच दे रहा है बस्तर ओलंपिक

“प्रधानमंत्री ने बस्तर ओलंपिक और तीरंदाज रंजू सोरी की सराहना की”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने “मन की बात” कार्यक्रम में बस्तर ओलंपिक के आयोजन की प्रशंसा की और कोंडागांव की तीरंदाज रंजू सोरी का विशेष उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने इस आयोजन को दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले युवाओं के लिए एक अनूठा अवसर बताया।

रंजू सोरी ने आकाशवाणी समाचार से बातचीत में कहा कि बस्तर ओलंपिक न केवल क्षेत्रीय प्रतिभाओं को उभार रहा है, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने का भी माध्यम बन रहा है। यह आयोजन युवाओं को अपने कौशल और प्रतिभा को प्रदर्शित करने का बेहतरीन अवसर प्रदान कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *