कन्नौज में पीएम श्री चिन्हित स्कूलों के बच्चे भारतीय दहलन अनुसंधान संस्थान का करेंगे भ्रमण

“कन्नौज: पीएम श्री स्कूलों के विकास पर जिलाधिकारी की सख्त हिदायत”

कन्नौज जिले के कलेक्ट्रेट गांधी सभागार में जनपद स्तरीय टास्कफोर्स की बैठक संपन्न हुई, जिसमें 09 पीएम श्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ला ने एजेंडा तैयार करने में लापरवाही पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारियों और डीसी को नाराजगी जताई और कार्य प्रगति में सुधार लाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने बच्चों को भारतीय दहलन अनुसंधान संस्थान कानपुर और आईआईटी कानपुर में ले जाकर शैक्षिक गतिविधियों से अवगत कराने पर जोर दिया, ताकि वे शिक्षा के साथ समावेशी और आनंदमय माहौल में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के लिए प्रेरित हो सकें।

उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों और अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे फील्ड में जाकर स्कूलों का निरीक्षण करें और बच्चों तथा शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करें। साथ ही, पोर्टल पर फीड की जाने वाली जानकारी को पूरी तरह से सही रखने की चेतावनी दी। गलत या फर्जी डाटा पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए कार्यशैली में सुधार लाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य के प्रति शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *