जेसीआई जौनपुर – 2025 की कार्यकारिणी घोषित, सतीश जायसवाल बने सचिव
“जेसीआई जौनपुर – 2025 की कार्यकारिणी घोषित, सतीश जायसवाल बने सचिव“‘
घोषणा के अनुसार, उपाध्यक्ष पद पर कृष्ण गोपाल जायसवाल, हफीज शाह, अंजनी प्रजाति, राजकुमार जायसवाल, राज साहू, सरदार रंजीत सिंह को नियुक्त किया गया। सचिव की जिम्मेदारी सतीश जायसवाल को दी गई। सह सचिव पद पर ताहिर कादिर, कोषाध्यक्ष पद पर प्रशांत सिंह और सह कोषाध्यक्ष के रूप में संतोष अग्रहरि को चयनित किया गया।
डायरेक्टर के रूप में सौरभ बरनवाल, मनीष तिवारी, भरत सेठ, संदीप जायसवाल, अभिषेक जायसवाल, अभिषेक बैंकर, दीपक बाधवा को जिम्मेदारी सौंपी गई। कोऑर्डिनेटर पद पर अजय गुप्ता, रतन सिकरी, शुभम जायसवाल, सूर्यांश साहू, मनीष चौरसिया, शिवेंद्र सेठ, श्रेष्ठ सेठ, गोविंद साहू, रामकृपाल, रजत जायसवाल नियुक्त हुए।
जेसीरेट चेयरपर्सन के रूप में मीनू श्रीवास्तव, जेसीरेट कोऑर्डिनेटर के रूप में रविंदर कौर, और जेसीरेट सचिव के रूप में सुधा जायसवाल को जिम्मेदारी दी गई।
इस अवसर पर पूर्व मण्डलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल ने सभी नवचयनित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह वर्ष जेसीआई जौनपुर का 61वां वर्ष है, जो इतिहास के सुनहरे अक्षरों में दर्ज होगा। पूर्व अध्यक्ष डा. संदीप पांडेय ने संस्था के सभी सदस्यों को एकजुट होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
अध्यक्ष 2024 आशुतोष जायसवाल एवं निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और संस्था के मान-सम्मान को आगे बढ़ाने में पूर्ण योगदान देने की अपील की।
इस अवसर पर बैठक में गरीब एवं असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण और अन्य सेवा कार्यों पर विचार किया गया। कंबल वितरण कार्यक्रम का संयोजक श्रेष्ठ सेठ, जबकि नववर्ष अभिनंदन कार्यक्रम का संयोजक शुभम जायसवाल को बनाया गया।
जेसीआई आस्था का वाचन सतीश जायसवाल ने किया। सभा का संचालन सरदार रंजीत सिंह ने किया। कार्यक्रम के अंत में सचिव सतीश जायसवाल ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
