बिजली निजीकरण से 50 हजार कर्मियों की नौकरी पर संकट, महंगी बिजली की आशंका

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के निविदा/संविदा कर्मचारी संघ का कहना है कि पूर्वांचल और दक्षिणांचल डिस्कॉम के निजीकरण से लगभग 50 हजार बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरियां खतरे में पड़ जाएंगी। इसके अलावा, मध्यांचल और पश्चिमांचल निगम में भी आउटसोर्स कर्मियों की छंटनी का सिलसिला शुरू हो चुका है। इससे हजारों परिवारों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

संघ के महामंत्री देवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि इस मुद्दे पर विरोध जताने के लिए रविवार को कृष्णानगर में एक सभा आयोजित की गई, जहां प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन की रणनीति पर चर्चा हुई।

संघ ने पावर कॉरपोरेशन के निर्णय को गलत बताते हुए कहा कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (वाराणसी) और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (आगरा) का निजीकरण बिजली उद्योग के लिए सही कदम नहीं है। इससे सुधार की बजाय कर्मियों की बेरोजगारी और उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ सकता है।

उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों से अधिक समय से बिजली आउटसोर्स कर्मचारी अल्प वेतन पर काम कर रहे हैं। निजीकरण से उनकी नौकरियां जाने का खतरा है। साथ ही उपभोक्ताओं को महंगी बिजली का सामना करना पड़ेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी।

संघ ने सरकार से मांग की है कि बिजली वितरण कंपनियों में सुधार के लिए वैकल्पिक और सार्थक कदम उठाए जाएं, ताकि कर्मियों की नौकरी सुरक्षित रहे और उपभोक्ताओं को सस्ती दरों पर बिजली उपलब्ध हो सके।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

घर में PNG गैस कनेक्शन और LPG स्टोव

PNG गैस नियम 2026 | क्या LPG सप्लाई पर असर पड़ेगा?

Amit Kumar | Vishwas Prakash हाल के दिनों में PNG गैस नियम 2026 को लेकर लोगों के बीच काफी चर्चा है। कई...

Read out all
ईरान जंग असर और भारत पर प्रभाव

ईरान जंग असर | भारत की अर्थव्यवस्था और सप्लाई पर बढ़ा दबाव

Jai Sharma | Vishwas Prakash पश्चिम एशिया में चल रही ईरान जंग असर अब भारत तक साफ दिखाई देने लगा है। प्रधानमंत्री...

Read out all
Rajpal Yadav court appearance symbolic image

राजपाल यादव जेल मामला: सलमान, अजय समेत कई सितारे आए समर्थन में

RAJPAL YADAV: जेल केस और इंडस्ट्री का समर्थन Rajpal Yadav jail case इन दिनों चर्चा में है। यह मामला फिल्म ‘अता-पता-लापता’ से...

Read out all
कानपुर में लेम्बोर्गिनी कार दुर्घटना स्थल

लेम्बोर्गिनी मामला: ड्राइवर के कबूलनामे के बाद पलटा केस, शिवम मिश्रा गिरफ्तार

लेम्बोर्गिनी मामला कानपुर में क्या हुआ? लेम्बोर्गिनी मामला कानपुर में हुए एक सड़क हादसे के बाद सुर्खियों में आया। तेज रफ्तार लग्ज़री...

Read out all
गुरबाज़ की दिलेरी के दौरान लगाया गया छक्का

उस्मान तारिक बॉलिंग एक्शन पर बहस तेज, क्या भारत के खिलाफ बनेंगे गेमचेंजर?

गुरबाज़ की दिलेरी ने बढ़ाया रोमांच टी-20 मुकाबले में गुरबाज़ की दिलेरी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। अफगानिस्तान के युवा बल्लेबाज़...

Read out all