अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास सुखबीर बादल पर हमला


“अमृतसर में सुखबीर बादल पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार”

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के पास शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पर जानलेवा हमला हुआ। घटना के दौरान आरोपी ने उन पर गोली चलाई, लेकिन सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता से वे सुरक्षित बच गए।

सुखबीर बादल धार्मिक सजा भुगतने के लिए श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे थे। बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे, जब वे घंटाघर की ओर गेट के पास थे, तभी आरोपी नारायण सिंह चौरा ने पिस्तौल से गोली चलाने का प्रयास किया। सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हमलावर का हाथ ऊपर कर दिया, जिससे गोली हवा में चली गई।

घटना के बाद सुरक्षाकर्मियों ने सुखबीर सिंह बादल को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गोली चलने की आवाज से दरबार साहिब परिसर में दहशत का माहौल बन गया।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों और आरोपी के इरादों की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *