हिमाचल – सीमा पर होगी वाहनों की तलाशी, अतिरिक्त पुलिस बल तैनात होगा
“हिमाचल प्रदेश में नशे पर लगाम लगाने के लिए वाहनों की चेकिंग, सीमाओं पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात“
हिमाचल प्रदेश में नशे की बढ़ती समस्या को नियंत्रित करने के लिए अब कड़े कदम उठाए जाएंगे। राज्य में आने वाले वाहनों की चेकिंग की जाएगी और इसके लिए हिमाचल की सीमाओं पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में यह अहम निर्णय लिया गया। इस कदम का उद्देश्य राज्य में नशे की तस्करी को रोकना और नशे के सेवन से होने वाली घटनाओं पर नियंत्रण पाना है।
सरकारी अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई न केवल नशे के कारोबार पर अंकुश लगाएगी, बल्कि युवा पीढ़ी को इससे बचाने के लिए भी प्रभावी साबित होगी।
