स्वच्छ भारत अभियान के तहत रेल्वे ने किया स्वच्छता चौपाल कार्यक्रम का आयोजन
“स्वच्छ भारत अभियान: भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता चौपाल कार्यक्रम“
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल ने भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन में आज स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में यात्रियों को स्टेशन और उसके परिसर में साफ-सफाई के लिए प्रेरित किया गया, साथ ही उनके नए सुझाव भी लिए गए।
रेलवे द्वारा चलाए जा रहे इस स्वच्छता चौपाल के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि रेलवे स्टेशनों को साफ-सुथरा और स्वच्छ बनाया जा सके।
