भारत-पुर्तगाल के रिश्तों की 50वीं वर्षगांठ: स्मारक डाक टिकट जारी
“भारत और पुर्तगाल के बीच राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ पर विशेष स्मारक डाक टिकट जारी“
भारत और पुर्तगाल के बीच राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने एक विशेष स्मारक डाक टिकट जारी किया। इस डाक टिकट में दोनों देशों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक पोशाकों का चित्रण किया गया है।
पुर्तगाल के डाक टिकट में वियाना डो कैस्टेलो हॉलिडे पोशाक को दर्शाया गया है, जबकि भारतीय डाक टिकट में राजस्थान की कालबेलिया पोशाक का चित्रण किया गया है। यह डाक टिकट दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक और कलात्मक संबंधों का प्रतीक है।
राष्ट्रपति मुर्मु आज सुबह पुर्तगाल की राजधानी लिस्बन पहुंचीं, जहां राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने उनका स्वागत किया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
