अपना शहर चुनेभारत

बीजापुर में 45 किलो का IED बरामद, सुरक्षाबलों ने किया नष्ट

बीजापुर में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की साजिश नाकाम की, 45 किलो का IED बरामद

28 मार्च 2025, बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के एक बड़े मंसूबे को नाकाम करते हुए 45 किलो का आईईडी बरामद किया और उसे सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की सुबह सीआरपीएफ बटालियन की टीम पालनार कैंप से एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी। इस दौरान उन्हें चेरपाल-पालनार मार्ग पर एक संदिग्ध वस्तु मिली, जो बाद में आईईडी निकली। टीम ने तुरंत इसे बरामद कर सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया और एक बड़ी साजिश को विफल कर दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *