अपना शहर चुनेभारत

यूको आरसेटी में लिया 30 महिलाओं ने टेलर का प्रशिक्षण

बिलासपुर में 30 महिलाओं को यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ने दिया नि:शुल्क टेलरिंग प्रशिक्षण

बिलासपुर में यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा स्वयं सहायता समूह और बीपीएल परिवार से जुड़ी 30 महिलाओं को 31 दिवसीय महिला टेलरिंग प्रशिक्षण नि:शुल्क प्रदान किया गया। प्रशिक्षण समाप्ति समारोह में अग्रणी जिला प्रबंधक चंद्रशेखर यादव और संस्थान के निदेशक अजय कुमार शर्मा ने प्रशिक्षित महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए।

निदेशक अजय कुमार शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को बैंकिंग क्षेत्र से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई, जिनमें अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, विभिन्न बीमा योजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने वाली योजनाओं जैसे मुद्रा लोन, प्रधानमंत्री रोजगार योजनाएं (पीएमएफएमई, पीएमईजीपी) और अन्य ऋण सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।

अजय कुमार शर्मा ने यह भी बताया कि यूको आरसेटी, जो भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के अंतर्गत संचालित है, जिले के ग्रामीण युवाओं को विभिन्न स्वरोजगार गतिविधियों में निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करता है। इसका उद्देश्य ग्रामीण बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। संस्थान 18 से 50 वर्ष आयु वर्ग के लोगों को विभिन्न व्यावसायिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराता है।

संस्थान द्वारा प्रदान किए जाने वाले प्रमुख प्रशिक्षण कार्यक्रमों में ड्रेस डिजाइनिंग, ब्यूटी पार्लर, रेशम कीट पालन, मशरूम उत्पादन, दुग्ध उत्पादन, बैग निर्माण, खिलौना निर्माण, कंप्यूटर बेसिक्स, मोटर ड्राइविंग आदि शामिल हैं।

यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार बढ़ाने और वित्तीय जागरूकता फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। संस्थान का उद्देश्य है कि ग्रामीण महिलाएं प्रशिक्षण प्राप्त कर आर्थिक रूप से सशक्त बनें और समाज में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *