- 0
- 3 words
“बालौदाबाजार : सड़क दुर्घटना में 13 लोगों की दर्दनाक मौत“
छत्तीसगढ़ के बालौदाबाजार मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार वाहन ने सामने से आ रहे दूसरे वाहन को टक्कर मार दी।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और कई लोग घटनास्थल पर ही दम तोड़ बैठे। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। मृतकों की पहचान की जा रही है और प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवारों को सहायता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।