संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार समिति ने पाकिस्तान में मानवाधिकार उल्लंघन पर जताई चिंता, भेदभाव और हिंसा में वृद्धि को लेकर चेतावनी
“संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार समिति ने पाकिस्तान में मानवाधिकार उल्लंघन पर जताई“
जिनेवा। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार समिति (यूएनएचआरसी) ने पाकिस्तान में मानवाधिकार की स्थिति पर गंभीर चिंता जताई है और भेदभाव, हिंसा तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रतिबंधों को लेकर तत्काल सुधार की आवश्यकता बताई है।
रिपोर्ट में पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों—जिनमें हिंदू, ईसाई, अहमदी और अन्य समुदाय शामिल हैं—के खिलाफ बढ़ते घृणा अपराधों और भेदभावपूर्ण व्यवहार को गंभीर चिंता का विषय बताया गया है। इसके अलावा, पूजा स्थलों पर हमले, भीड़ हिंसा और उत्पीड़न की घटनाओं में वृद्धि की भी निंदा की गई है।
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार समिति ने यह भी उल्लेख किया कि पाकिस्तान में ईशनिंदा कानूनों के कारण जेलों में कैदियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है, खासकर साइबर अपराध कानूनों के तहत ऑनलाइन ईशनिंदा के आरोपित युवाओं को निशाना बनाए जाने के संदर्भ में।
समिति ने पाकिस्तान से अपील की है कि वह इन गंभीर मुद्दों पर सुधारात्मक कदम उठाए, ताकि मानवाधिकारों का संरक्षण किया जा सके और सभी नागरिकों को समान अधिकार मिल सकें।
