अपना शहर चुनेभारत

राष्ट्रपति दौरा कार्यक्रम में सुरक्षा की कमान संभालेंगे आईजी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 25-26 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरा, सुरक्षा तैयारियां शुरू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 25 और 26 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरा प्रस्तावित है। इस दो दिवसीय प्रवास के दौरान राष्ट्रपति अनेक कार्यक्रमों में भाग लेंगी। राष्ट्रपति के दौरे की सुरक्षा संबंधी तैयारी भी प्रारंभ हो गई है, जिसमें पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।

राष्ट्रपति की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी रायपुर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा को सौंपी गई है। सुरक्षा व्यवस्था में आठ डीआईजी और लगभग दस एसपी रैंक के अधिकारियों को तैनात किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, सुरक्षा के लिए चौबीस से अधिक अधिकारियों की ड्यूटी भी लगाई गई है, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और डीएसपी रैंक के अधिकारी शामिल हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *