मोहाली – दिल्ली, यूपी और बद्दी में सप्लाई कर रहे थे नकली दवाइयां, जांच जारी
“नकली दवाओं के कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार”
मोहाली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नकली दवाओं के व्यापार में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी पिछले तीन महीनों से बद्दी, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में दवाइयों की सप्लाई कर रहे थे। पुलिस ने इस नेटवर्क को तोड़ने के लिए दिल्ली और उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ मिलकर एक साझा अभियान चलाया। मोहाली पुलिस की एक विशेष टीम दिल्ली और यूपी के लिए रवाना हो गई है, ताकि आरोपियों के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके और इस अपराध में शामिल अन्य लोगों को भी पकड़ सकें।
