बिहार कोकिला शारदा सिन्हा – अंतिम यात्रा पर बज रहा उनका गाया छठ गीत

“बिहार कोकिला शारदा सिन्हा को अंतिम विदाई, पटना में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़“

बिहार की मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा को आज पटना में नम आंखों से अंतिम विदाई दी जा रही है। उनका पार्थिव शरीर पटना के राजेंद्र नगर स्थित उनके आवास पर रखा गया, जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए सैकड़ों लोग उमड़ पड़े।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शारदा सिन्हा के पार्थिव शरीर पर पुष्प-चक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। शारदा सिन्हा के निधन से बिहार में शोक की लहर दौड़ गई है, और उनके योगदान को याद करते हुए लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *