बिहार – आनंद विहार-दरभंगा एक्सप्रेस चंपारण में बेपटरी

“बेतिया में ट्रेन के दो बोगी और इंजन अचानक डिरेल, यात्रियों में अफरा-तफरी“

बेतिया: बिहार के बगहा पुलिस जिले में स्थित हरिनगर स्टेशन के पास एक बड़ी रेल दुर्घटना घटी। आनंद बिहार से दरभंगा जा रही ट्रेन के दो बोगी और इंजन अचानक डिरेल हो गए, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के बाद लोग दहशत में आ गए, और राहत कार्य के लिए रेलवे अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची।

घटना के कारण ट्रेन के यात्री घबराए हुए थे, लेकिन प्रशासन ने जल्द ही स्थिति को नियंत्रित किया और राहत कार्य शुरू किया। फिलहाल, इस हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है, लेकिन रेलवे की ओर से जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *