अपना शहर चुनेभारत

“पर्थ टेस्ट में कोहली का शतक: इंटरनेशनल क्रिकेट में 30 शतकों का नया कीर्तिमान”

“कोहली ने रचा इतिहास: सिर्फ दो खिलाड़ियों ने पहले हासिल किया था ये कीर्तिमान”

विराट कोहली जब पर्थ टेस्ट मैच के तीसरे दिन बल्लेबाजी करने दूसरे सेशन में उतरे तो उस समय टीम इंडिया काफी मजबूत स्थिति में थी और कोहली ने इसका फायदा उठाने के साथ शुरू में संभलकर बल्लेबाजी की और इसके बाद उन्होंने अपने पैर जमाने के साथ रनों की गति को भी बढ़ाया, इस दौरान कोहली को वाशिंगटन सुंदर और नीतीश रेड्डी का साथ मिला।

जिसमें दोनों ने मिलकर आक्रामक बल्लेबाजी करने के साथ ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को पूरी तरह से बैकफुट पर ला दिया। कोहली ने 143 गेंदों का सामना करने के साथ 100 रनों की नाबाद पारी खेली जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल थे। अपने इस शतकीय पारी के साथ कोहली एक बड़ा कारनामा भी करने में कामयाब रहे,

जिसमें वह सचिन तेंदुलकर और रिकी पोंटिंग के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में तीसरे ऐसे प्लेयर बन गए हैं, जिनके नाम टेस्ट और वनडे दोनों में 30 या उससे अधिक शतकीय पारियां दर्ज हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *