दाना साइक्लोन: ओडिशा की ओर बढ़ने के बीच एनडीआरएफ तैयार
दाना साइक्लोन की ओडिशा की ओर बढ़ने पर एनडीआरएफ की तैयारियों पर डीआईजी मोहसिन शाहिदी का डीडी न्यूज को एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
दाना साइक्लोन के ओडिशा की ओर बढ़ने के मद्देनजर, एनडीआरएफ के डीआईजी मोहसिन शाहिदी ने डीडी न्यूज के संवाददाता से विशेष बातचीत की। उन्होंने साइक्लोन के खतरे को गंभीरता से लेते हुए कहा कि एनडीआरएफ ने सभी आवश्यक तैयारियाँ कर ली हैं।
डीआईजी शाहिदी ने बताया कि टीमें पहले से ही संवेदनशील इलाकों में तैनात हैं और राहत कार्य के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखा गया है। उन्होंने नागरिकों को सावधानी बरतने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी।
उन्होंने यह भी कहा कि एनडीआरएफ की प्राथमिकता लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है और किसी भी प्रकार की आपात स्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस साक्षात्कार में उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे शांत रहें और अफवाहों से दूर रहें।
