कुंभ मेला: 30 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए रेलवे कर रहा खास तैयारी
“कुंभ मेला 2025 की तैयारियाँ प्रयागराज में जोरों पर, 30-50 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेनें और सुविधाएं“
(पि बी शब्द)
कुंभ मेला 2025 की तैयारियाँ प्रयागराज में जोरों पर हैं, जहां 12 जनवरी से 30-50 करोड़ श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेनें और सुविधाएं होंगी
कुंभ मेला 2025 की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। यह विशाल धार्मिक आयोजन अगले साल जनवरी में प्रयागराज में होगा। रेल मंत्रालय ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बड़ी संख्या में विशेष ट्रेनों के संचालन की योजना बनाई है।
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारतीय रेलवे कुंभ मेला 2025 के लिए विशेष ट्रेनों, बुनियादी ढांचे और अन्य सुविधाओं का प्रबंध कर रहा है। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान प्रयागराज क्षेत्र से प्रतिदिन 140 ट्रेनें चलाई जाएंगी।
शनिवार को, केंद्रीय मंत्री ने संबंधित अधिकारियों के साथ मेले की व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा बैठक की। अनुमान है कि इस धार्मिक समागम में 12 जनवरी से 30 करोड़ से 50 करोड़ श्रद्धालु भाग लेंगे।
