कानपुर के अटल घाट से कोलकाता तक विशेष नदी नौकायन अभियान शुरू
“एनसीसी का विशेष नदी नौकायन अभियान: कानपुर से कोलकाता तक“
राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने 76वें गणतंत्र दिवस से पहले कानपुर के अटल घाट से कोलकाता तक एक विशेष नदी नौकायन अभियान शुरू किया है। इस अभियान का संचालन एनसीसी के महानिदेशक के नेतृत्व में किया जा रहा है।
इस यात्रा में भाग ले रहे मेजर जनरल विक्रम कुमार ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य नदियों में बढ़ते प्रदूषण के प्रति जन जागरूकता पैदा करना है। इस पहल के माध्यम से एनसीसी नदियों के संरक्षण और स्वच्छता के महत्व को उजागर करना चाहता है, ताकि लोग इस दिशा में सजग हों।
