उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को सीयूजी नम्बर हमेशा ऐक्टिव रखने के दिये निर्देश
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मंशा के अनुरूप यूपी सरकार ने अधिकारियों को सीयूजी नंबर सक्रिय रखने के निर्देश दिए
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता के प्रति जवाबदेही और जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को सीयूजी नंबर निरंतर सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं।
सरकार ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि उन्हें आवंटित सरकारी मोबाइल पर आने वाली हर कॉल को स्वयं रिसीव करना चाहिए। मौर्य ने कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर समाधान करना और जनोपयोगी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुँचाना सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने यह भी बताया कि संवाद और समन्वय बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है ताकि किसी भी स्थिति में संवादहीनता न हो। जनपदों में तैनात अधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करें और जनता के साथ नियमित संवाद बनाए रखें।
