अपना शहर चुनेभारत

बैतूल-   गोंडवाना की वीरांगना रानी दुर्गावती मंडावी का बलिदान दिवस श्रद्धा से मनाया गया

“बैतूल में श्रद्धा से मनाया गया रानी दुर्गावती बलिदान दिवस”

बैतूल में 24 जून को गोंडवाना की वीरांगना रानी दुर्गावती मंडावी का बलिदान दिवस आदिवासी समाज संगठन के तत्वावधान में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। यह आयोजन रानी दुर्गावती की प्रतिमा स्थल पर हुआ, जिसमें समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं और छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत समाज अध्यक्ष सुंदरलाल उइके द्वारा पूजा-अर्चना और माल्यार्पण से हुई। इसके पश्चात वक्ताओं ने रानी दुर्गावती के शौर्य, नेतृत्व और बलिदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपने राज्य, धर्म और स्वाभिमान की रक्षा के लिए मुगलों से साहसपूर्वक युद्ध किया और वीरगति प्राप्त की।

वक्ताओं ने कहा कि रानी दुर्गावती का जीवन आदिवासी समाज ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका बलिदान यह सिखाता है कि आत्मसम्मान और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाया जा सकता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *