“बदलापुर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े कार सवार बदमाशों ने युवक का अपहरण कर हत्या की, इलाके में मचा हड़कंप”

“बदलापुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दिन दहाड़े कार सवार बदमाशों ने एक युवक का अपहरण करके हत्या कर दिया। सरेआम हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है”

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जब बदमाशों ने युवक का अपहरण किया उसी समय उसकी मां अपने बेटे को बचाने के लिए दौड़ी, लेकिन तब तक बदमाश उसे लेकर फरार हो गये। यह युवक अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था।

मिली जानकारी के अनुसार बदलापुर थाना क्षेत्र के ऊदपुर घाटमपुर गांव के निवासी अवनीश सिंह के पुत्र हर्षित सिंह का कार सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े अपहरण कर लिया।

बेटे द्वारा शोर मचाने पर उसकी मां योगिता सिंह दौड़ी लेकिन तक बदमाश उसे लेकर महराजगंज की तरफ भाग निकले। करीब एक घंटे बाद बदमाशों ने उसे मार पीटकर लहुलुहान करके सराय त्रिलोकी गांव के पास फेंक कर फरार हो गये

घटना की गंभीरता को देखते हुए सीओ प्रतिमा वर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश शुरू कर दी है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र ने बताया कि अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

तहरीर मिलते ही मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

vishwasprakashdigital@gmail.com

Related Posts

घर की छत पर लगे सोलर पैनल के साथ उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत बढ़ती सौर ऊर्जा स्थापना को दर्शाता दृश्य।

उत्तर प्रदेश सोलर रूफटॉप | पीएम सूर्य घर योजना में यूपी बना देश का नंबर-1 राज्य

उत्तर प्रदेश सोलर रूफटॉप स्थापना के मामले में देश का अग्रणी राज्य बन गया है। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के...

Read out all
गुरुग्राम जिला अदालत परिसर में बना आधुनिक टावर ऑफ जस्टिस भवन, जिसका उद्घाटन भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत द्वारा 12 जुलाई को किया जाएगा।

गुरुग्राम टावर ऑफ जस्टिस | नौ साल बाद मिला आधुनिक न्यायिक परिसर, 12 जुलाई को होगा उद्घाटन

गुरुग्राम टावर ऑफ जस्टिस का वर्षों से चल रहा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। जिला अदालत परिसर में बने इस...

Read out all
खंभात की खाड़ी पर प्रस्तावित कल्पसर परियोजना का प्रतीकात्मक दृश्य, जिसमें समुद्री बांध, जल संरक्षण और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर दिखाया गया है।

डच तकनीक से बदलेगी गुजरात की तस्वीर, कल्पसर परियोजना को मिली नई रफ्तार

प्रधानमंत्री Narendra Modi के नीदरलैंड दौरे के बाद गुजरात की महत्वाकांक्षी कल्पसर परियोजना को नई ऊर्जा मिली है। भारत और नीदरलैंड के...

Read out all
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूएई राष्ट्रपति के बीच रणनीतिक साझेदारी, रक्षा और ऊर्जा सहयोग पर चर्चा का दृश्य।

पीएम मोदी यूएई दौरा | रक्षा, तेल और निवेश समझौतों से मजबूत होंगे भारत-यूएई संबंध

प्रधानमंत्री Narendra Modi का हालिया United Arab Emirates दौरा भारत-यूएई संबंधों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। इस दौरान दोनों...

Read out all
एक मतदान केंद्र के बाहर बड़ी संख्या में खड़े मतदाता, जो बंगाल रिकॉर्ड मतदान को दर्शाते हैं

बंगाल रिकॉर्ड मतदान | 92% वोटिंग ने रचा लोकतंत्र का नया इतिहास

बंगाल रिकॉर्ड मतदान ने तोड़ा पुराना रिकॉर्ड इस बार विधानसभा चुनाव में बंगाल रिकॉर्ड मतदान ने देशभर का ध्यान खींच लिया है।...

Read out all