छत्तीसगढ़ में अग्निवीर भर्ती के परिणाम घोषित

“22 मार्च 2025: छत्तीसगढ़ में अग्निवीर भर्ती के परिणाम घोषित“

आज 22 मार्च 2025 को छत्तीसगढ़ में अग्निवीर भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस साल के परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थी अब भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में अपनी सेवाएं देंगे। इन अभ्यर्थियों का चयन देश की सुरक्षा में योगदान देने के लिए किया गया है।

अभ्यर्थी अपने परिणाम को भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा, परिणाम सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के नोटिस बोर्ड पर भी प्रदर्शित किए गए हैं।

सफल उम्मीदवारों को अपनी आगामी प्रक्रिया के लिए निर्देश दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *