केंद्र सरकार ने रबी की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि की।

“केंद्र सरकार ने रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि की“

केंद्र सरकार ने विपणन सत्र 2025-26 के लिए रबी की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में नई दिल्ली में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राई तोरिया और सरसों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में अधिकतम 300 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है, जबकि मसूर दाल के लिए 275 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। चने का न्यूनतम समर्थन मूल्य 210 रुपये प्रति क्विंटल और गेहूं का 150 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ाया गया है।

पंचकूला जिले में किसानों ने सरकार के इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया दी। आढ़ती ओम प्रकाश सिंगला ने भी इस निर्णय का स्वागत किया।

इसके अलावा, श्री वैष्णव ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की, जिससे 49 लाख से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और 64 लाख से अधिक पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *